वजन घटाने के लिए बादाम कैसे खाएं?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 11:17

वजन घटाने के लिए ऐसे करें बादाम का सेवन, जल्दी मिलेगा फायदा :-

1. बादाम पाउडर का सेवन

वजन कम करने के लिए बादाम के पाउडर को डाइट में शामिल करना बहुत फायदेमंद होता है। आप बादाम के पाउडर को दूध में मिलाकर या दलिया में मिलाकर रोजाना सुबह के समय खा सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको वजन कम करने में बहुत फायदा मिलता है।

2. स्नैक के रूप में करें सेवन

वजन कम करने के लिए बादाम को स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। नाश्ते में कुछ बादाम का सेवन करने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और पेट भरा रहता है। छिलके समेत बादाम खाने से आपकी सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट की पर्याप्त मात्रा होती है, जो शरीर के चयापचय को भी ठीक रखने का काम करते हैं।

3. स्मूदी या शेक में मिलाकर खाएं

वजन कम करने के लिए बादाम को स्मूदी या शेक में मिलाकर खाना फायदेमंद होता है। इसके लिए आप बादाम और मिल्क की स्मूदी का सेवन कर सकते हैं। बादाम को स्मूदी में खाने से आपके शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है और वजन कम करने में भी फायदा मिलता है।

4. बादाम वाला दूध

वजन कम करने के लिए नाश्ते में बादाम वाला दूध पीना बहुत फायदेमंद होता है। बादाम और दूध दोनों में मौजूद गुण शरीर को पोषण देते हैं और वजन कम करने में फायदेमंद होते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info